विजन (Our Vision)
एक ऐसे सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना जहाँ हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार, उत्तम स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर प्राप्त हों।
हम माँ जयंत्री फाउंडेशन के माध्यम से एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जहाँ कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में दम न तोड़े, और हर युवा के हाथों में रोजगार हो।